एक व्यक्ति कंपनी क्या है?

What is One person company? 

Company, Types of company,
One person company.

परिचय (Introduction)

One person company (OPC) को Company Act, 2013 ने नए फर्म, उद्योगों को प्रोत्साहन करने के लिए गठन किया है | इस में केबल एक ही स्वामी (Owner) होता है जो सभी कार्य का देख-रेख करता है | इसी के साथ इस की खुद की एक अलग कानूनी पहचान है (Separate legal entity) और मालिक (Owner) की सिमित दायित्व (Limited Liability) होता है | 


अर्थ (Meaning)

वो कंपनी जिस में केवल एक एक व्यक्ति (Owner) होता है उसे One person company कहते है | इस में मालिक का सीमित दायित्व (Limited Liability) होता है और company का एक अलग पहचान (Separate legal entity) होता है | यह sol-proprietor से अलग होता है | 

परिभाषा (Definition) 

According to section 2(62) of The Companies Act,2013 "One person company as a company which has only one member."


विशेषताएं (Characteristics/Features of OPC)


1. एक व्यक्ति कंपनी (One person company)

One person company में केवल एक व्यक्ति (Owner) होता है जो प्रबंध (Management) की सभी कार्य का देख-रेख करता है | यह व्यवसाय के सभी निर्णय (Decision) खुद लेता है | 


2. न्यूनतम भुगतान पूंजी (Minimum paid-up capital)

Companies Act,2013के तहत इस में न्यूनतम भुगतान  पूंजी की कोई सीमा नहीं रखी गई है (No limit prescribed) |   


3. नामांकित व्यक्ति (Nominee)

OPC की यह एक महत्वपूर्ण विशेषता है की एक व्यक्ति की कंपनी होते हुए भी कंपनी की पंजीकरण करते समय एक नामांकित व्यक्ति (Nominee) का उल्लेख (Mention) करना पड़ता है और वह नाबालिंग (Minor) नहीं होना चाहिए | 


4. सिमित दायित्व (Limited liability)

OPC कंपनी में मालिक का दायित्व सिमित होता है | 

5. विशेष विशेषाधिकार (Special privileges)

OPC कंपनी अधिनियम के तहत कई विशेषाधिकार और छूट का लाभ प्राप्त होता है, जो की अन्य कंपनी में नहीं मिलता | जैसे, Cash flow statement बनाने की जरुरत नहीं | Annual report CS या BOD में से किसी एक से हस्ताक्षर करवा सकते है | 


6. निदेशक की संख्या (Number of Director)

Companies Act,2013 के निर्देशन अनुसार कम-से-काम एक हुए ज्यादा-से-ज्यादा 15 होने चाहिए | 


7. अपनी एक अलग कानूनी पहचान (Separate legal entity)

कानूनों के तहत इसे अपनी एक अलग कानूनी पहचान मिला है | 


8. नाम प्रतिवंध (Name restriction)

एक OPC कंपनी को अपने कंपनी के नामके साथ OPC का उल्लेख (Mention) करना अनिवार्य है | 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 

  • OPC कंपनी को Non-Banking financial (Include investment in securities of  anybody corporate)  कंपनी नहीं खोल सकते | 
  • OPC कंपनी Section 8 कंपनी में बदल नहीं सकते 

Q. कब OPC को अन्य कंपनी में बदल सकते है | 

OPC कंपनी को पंजीकरण के 2 साल से पहले किसी और कंपनी में बदल नहीं सकते अगर 2 साल पूरा हो जाये या फिर कंपनी का Paid-up share capital 50 लाख से अधिक और Annual turnover 2 करोड़ हो लाये तो इसे बदल सकते है | Paid-up और Turnover amount निर्धारित रेखा से पर हो जाता है तो इसे बदलना अनिवार्य हो जाता है |

Q. अगर समय से पहले बदल दिया जाये हो क्या होगा | 

अगर OPC कंपनी को समय से पहले या निर्धारित रेखा से पहले बदल दिया जाये तो क़ानूनी कार्यवाही के साथ 10000 रुपय और 1000 रुपय प्रतिदिन (जिस दिन से बदला है) जुर्माना पड़ेगा | 



PLEASE SHARE AND COMMENT